गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

डिजिटल क्राप सर्वे में तेजी लाये 15 दिवस में करें कार्य पूर्ण,, एडीएम,, सोनभद्र

 

डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा हेतु अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)  बगीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप निदेशक कृषि  सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी  बगीश कुमार शुक्ला ने निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम डिजिटल क्रॉप सर्वे को अभियान चलाकर तेजी से पूरा कराया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद के 1365 गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जाना है, जिसमें से 687 गांवों में सर्वे कार्य प्रारंभ हो चुका है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए प्रति हेक्टेयर ₹5 की धनराशि निर्धारित थी, जिसे शासन द्वारा बढ़ाकर अब ₹10 प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, कृषि विभाग के कर्मचारी एवं अन्य संबंधित कार्मिकों को सम्मिलित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वे कार्य के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला कृषि अधिकारी अथवा उप निदेशक कृषि से संपर्क स्थापित कर डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में सहभागिता कर सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वे कार्य में अधिक से अधिक कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय से पूरा हो सके।

उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता एवं समन्वय के साथ अभियान चलाकर 15 दिवस के भीतर सर्वे कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। उन्होंने नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने तथा कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button