गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 4077 लीटर अवैध शराब बरामद

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में ‘‘ऑपरेशन शुद्धि’’ के तहत अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 02 सितंबर 2026 को मुर्धवा-रनटोला मार्ग से एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।पुलिस ने डीसीएम आइसर ट्रक से 464 पेटियों में कुल 13,296 शीशी यानी 4077.36 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इसके अलावा अभियुक्त के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1,200 रुपये नकद तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त डीसीएम ट्रक बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम करन सिंह पुत्र सुरेश कुमार, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी देव नगर, थाना भिवानी, जनपद भिवानी, हरियाणा बताया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसे हरियाणा में एक व्यक्ति द्वारा डीसीएम लेकर जाने को कहा गया था और बताया गया था कि ट्रक में जलजीरा कोल्ड ड्रिंक है। बाद में शराब बिहार पहुंचाने की बात बताई गई। उसे एक मोबाइल दिया गया था, जिसके माध्यम से व्हाट्सऐप कॉल पर रास्ते और लोकेशन बताई जा रही थी। पैसों के लालच में उसने शराब का परिवहन करना स्वीकार किया।प्रकरण में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0-165/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button