उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
वसूली वारंट के अभियुक्त को लोटन पुलिस ने किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का सन्देश
लोटन, सिद्धार्थनगर। वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लोटन पुलिस ने न्यायालय से जारी वसूली वारंट का सफलतापूर्वक तामील कराते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान एवं थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अशोक कुमार (31) पुत्र महेश निवासी ग्राम सैनुआ, थाना कोतवाली लोटन को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।




