गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

ग्राम हसुवापारा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले स्तर के अधिकारियों ने किया दौरा

बीएलओ की कार्य प्रगति को देखकर संतुष्ट हुए अधिकारी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। पयागपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हसुआपारा में एस आई आर का काम बहुत जोरों से चल रहा है यहां पर तैनात बीएलओ रजनीश कुमार शुक्ला द्वारा सभी मतदाताओं का फॉर्म भरवा कर तेजी से ऑनलाइन का कार्य भी किया जा रहा है। आज के सहयोगी सफाई कर्मी नरेंद्र यादव, आशा बहू मनीषा त्रिपाठी जो ग्राम हसुवापारा में पंचायत कर्मी, आशा बहू के रूप में तैनात है इन्होंने घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को सूचित किया है कि समय से अपना फॉर्म भरवा कर सभी आवश्यक दस्तावेज देकर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करें। बूथ संख्या 171 ,172, 173 में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों का फॉर्म भर गया है और तेजी से ऑनलाइन का भी कार्य किया जा रहा है तथा बीएलओ का सहयोग भी सभी ग्रामीण वासी कर रहे हैं। जिले स्तर के अधिकारियों के द्वारा हसुवापारा ग्राम का विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान के तहत दौरा किया गया, जिसमें अधिकारियों ने बीएलओ रजनीश कुमार शुक्ला के कार्य की प्रगति को देखकर संतोष जाहिर किया और कहा कि लगातार आप काम करते रहिए जिससे कोई भी मतदाता ना छूटने पाए।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button