गुरु नानक जयंती पर भंडारी का हुआ आयोजन

उतरौला (बलरामपुर) गुरु नानक जयंती पर शबद कीर्तन व भंडारे का हुआ आयोजन,उतरौला कस्बे के गुरूद्वारा में गुरूनानक जी के जयंती के पर सुबह से ही शब्द कीर्तन भजन आदि का कार्यक्रम हुआ इसके पश्चात लंगर आयोजित हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। गुरू द्वारा प्रबंधक समिति के पदाधिकारी सरदार गुरदीप सिंह ने बताया कि पूजन अर्चन के अलावा नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग बिरंगे धार्मिक कार्यक्रम की प्रस्तुत पेश की। उक्त कार्यक्रम में सरदार मंजीत सिंह, सरदार राजू, अजय सेठी, सरदार हरविंदर सिंह, सरदार बलदीप सिंह, सरदार गुरमुख सिंह, सरदार अवतार सिंह, सरदार परमजीत सिंह, इनके अलावा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता , रघुवीर सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कसेरा, दीपक पाहुजा, रघुवीर सिंह पाहुजा, अमित खुराना, विंकल खुराना देवेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में ऋद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया।


