थाना सिरसिया पुलिस की बड़ी सफलता ₹10,000 का इनामी वांछित चोर गिरफ्तार

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के कुशल निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना सिरसिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹10,000/- का इनामी वांछित अभियुक्त वीरन मौर्य उर्फ वीरेंद्र मौर्य पुत्र चिंता राम मौर्य निवासी मूर्तिहवा दा0 अहलादनगर टिटिहिरिया थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को चिलहरिया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम व क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश शर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष शैलकान्त उपाध्याय व उनकी पुलिस टीम ने किया। मामले का संक्षिप्त विवरण दिनांक 22 अगस्त 2024 को वादिनी पत्नी शिवकुमार निवासी मूर्तिहवा दाखिला अहलानगर टिटिहिरिया द्वारा घर में चोरी के प्रयास को लेकर थाना सिरसिया में तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर मु0अ0स0 208/2024 धारा 331(4), 305, 62 ठछै के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त वीरन मौर्य उर्फ वीरेंद्र मौर्य का नाम प्रकाश में आया, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती द्वारा ₹10,000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 को सिरसिया पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी का स्थान चिलहरिया मोड़ के पास गिरफ्तार अभियुक्तरू वीरन मौर्य उर्फ वीरेंद्र मौर्य पुत्र चिंता राम मौर्य निवासी मूर्तिहवा दा0 अहलादनगर टिटिहिरिया, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय रवाना कर दिया है।




