उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले को किया गिरफ्तार
सिद्वार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डा0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर अरूणकान्त सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक सिद्वार्थनगर सन्तोष कुमार तिवारी के नेत्तृव में थाना सिद्धार्तनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-05/2025 धारा 69 बीएनएस से सम्बन्धित एक नफर बाल अपचारी को शुक्रवार को सोहांस मोड़ सिद्धार्थनगर से हिरासत पुलिस में लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पप्पू कुमार गुप्ता व आरक्षी अरविन्द यादव मौजूद रहें।


