बहराइच | मानव की संवेदनशीलता को तार तार करता हुआ नाले में पड़े हुए नवजात शिशु के शव के पड़े होने का दृश्य देखने को मिला ; जिसको शुक्रवार की सुबह लोगों के द्वारा देखा गया | लोगों ने इसकी सूचना जब पुलिस को दिया तो मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी अनुसार दरगाह थाना क्षेत्र के डिगिहा तिराहे से नाला सड़क के नीचे से निकला है। नाले में शुक्रवार को लोगों ने एक नवजात शिशु का शव उतराता हुआ देखा तो इस पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर दरगाह के जीआईसी चौकी इंचार्ज अयोध्या सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से बातचीत कर पूछा ; लेकिन नवजात किसका है, इसके बारे में जानकारी नहीं हो सकी। इस पर पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । आसपास के लोग आशंका जता रहे हैं कि किसी अस्पताल में एबॉर्शन के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया हो।
Related Articles
थाना हुजूरपुर पुलिस को मिली सफलता ; जेवर व नकदी चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गणों को बरामद शुदा माल के साथ किया गिरफ्तार
December 27, 2024
सिद्धार्थनगर : पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के केवाईसी करा लें अपडेट दैनिक बुद्ध का सन्देश सिद्धार्थनगर। शासन/निदेशालय महिला कल्याण विभाग द्वारा अवगत कराया गया है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित पति के मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के लाभार्थियों को भुगतान आधार बेस्ड प्रणाली के अन्तर्गत किया जायेगा। तत्क्रम में उक्त योजना के समस्त लाभार्थियों से अनुरोध है कि जिन लाभार्थियों के बैंक खातों में आधार लिंक (केवाईसी) अपडेट नहीं है, वह सभी लाभार्थी यथाशीघ्र अपने सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर अपने बैंक खाते में आधार लिंक (केवाईसी) अपडेट करा लें। उक्त आशय की जानकारी जिला प्रोवेशन अधिकारी सिद्धार्थनगर ने अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया है।
June 12, 2024
Check Also
Close
-
बाराबंकी : पुलिस टीम ने राजू हत्या कांड का किया सफल अनावरणOctober 20, 2022


