गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

संजय सेतु के ज्वाइंट में आयी फ़िर एक बार दरार; भीषण जाम के चलते लगी वाहनों की लम्बी कतारें

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच। बहराइच लखनऊ रोड पर स्थित संजय सेतु घाघरा नदी पर बना हुआ है जो काफी पुराना और जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गया है | आये दिन इस पुल पर मरम्मत कार्य किया जाता है जिसके चलते भीषण जाम पुल के दोनों तरफ लग जाता है | मालूम हो कि लगभग तीन महीने पहले भी पुल के ज्वाइंट में दरार आयी थी जिसके चलते मरम्मत का कार्य किया गया था लेकिन प्रशासन के द्वारा सही तरीके से पुल की मरम्मत नही कराई गई ; इसी के कारण ज्वाइंट में दरार आनी शुरु हो गई | फिर एक बार पुल के ज्वाइंट में दरार की समस्या आ गई ; जिस कारण से पुल के दोनों तरफ वाहनों की लगी लम्बी लम्बी लम्बी कतारें वाहनों की लग गई | पुल के ज्वाइंटर की मरम्मत से हालात बिगड़ गए ; जाम में फंसे हजारों वाहन के कारण कई किलोमीटर का लम्बा जाम लग गया | गम्भीर रूप से पीड़ित रोगी भी जो अपना इलाज कराने के लिए लखनऊ जा रहे थे उन्हें भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button