गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

श्रीराम जानकी मंदिर में सेवार्थ भेंट किए गए कूलर पंखे

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर।नगर के प्रसिद्ध श्रीराम जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवार्थ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने दो कूलर पंखे मंदिर समिति को समर्पित किए। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर उपकरणों की स्थापना कराई गई। मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन संपन्न कराया और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में कूलर और पंखों की व्यवस्था से दर्शनार्थियों को काफी राहत मिलेगी।इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आना चाहिए। जनसेवा और धर्मसेवा दोनों ही समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का हिस्सा हैं।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नंदू गौड़, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता, किशोरी लाल, राजकुमार मोदनवाल, शिवपूजन वर्मा, दिलीप वर्मा, रंजीत मित्तल, वीरेंद्र गौड़, मनोज तिवारी, महेश कसौधन, ज्वाला कौशल, अधिवक्ता दद्दू तिवारी, बबलू गौड़, सुरेश गोविंद फौजी, अनूप कसौधन, महावीर प्रसाद वर्मा, राममिलन चौधरी, राजू मद्धेशिया, राजू बाबा, शनि मद्धेशिया, सोनू महतो सहित मंदिर समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button