गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

देवरिया रानीजोत हनुमान मंदिर से चौथी बार चोरी चोरों का अब तक पता नहीं ग्रामीणो मे अक्रोश

बलरामपुर। जनपद मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित जिले के बहुचर्चित ग्राम पंचायत देवरिया रानी जोत के हनुमान मंदिर में लगे इनवर्टर की बैटरी सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी हो जाने से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है गांव के इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मंदिर में से बैटरी चोरी कि यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी तीन बार मंदिर से समानो की चोरी हो चुकी है जिसकी लिखित शिकायत थाने पर कि गयी परंतु उक्त मंदिर के ना तो सामानों का पता चला और ना ही चोरों का ना ही उक्त घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट ही दर्ज हुई और अब यह मंदिर के चोरी की यह चौथी घटना है जब चोरों ने लगे मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद भी इनवर्टर का बैटरी कामयाब हो गए जिस संदर्भ में ग्रामीणों ने नगर कोतवाली में घटना की शिकायत 3 मई को प्रार्थना पत्र देकर मंदिर के इनवर्टर की बैट्री के चोरी हो जाने का प्रार्थना पत्र दिया है जिसमें पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है चोरों का पता नहीं चला खास करके मंदिरों के सामान चोरी हो रहे हैं अभी कुछ दिन पहले पड़ोस के ग्राम पंचायत बाघनी के मंदिर से मंदिर का घंटा चोरी हो गया था जिसे पुलिस ने घंटा सहित चोरों को पकड़ भी लिया लेकिन इसके बाद भी मंदिरों से चोरी का सिलसिला जारी है गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है की उक्त मंदिर के इनवर्टर की बैट्री को बरामद कर चोरी के मामले पर अंकुश लगाया जा सके

Related Articles

Back to top button