डुमरियागंज। उम्मीद फाउंडेशन द्वारा रमज़ान महीने में महिला दिवस के मौके पर उन महिलाओं के लिए एक पहल करने जा रही है जिसमें लड़कियों व महिलाओं को सिलाई कढ़ाई से निपुण किया जाएगा। इस अभियान में विधवा, यतीम,तलाकशुदा, ग़रीब और बेसहारा महिलाओं को चिन्हित करते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। प्रशिक्षण के संबंध में संस्था के अध्यक्ष शाहरुख अहमद ने बताया कि डुमरियागंज में एलआईसी के पास जल्द ही उनके लिए ष्सिलाई तालीमी मर्कज़ष् खोला जा रहा है और इसी हफ़्ते इस सिलाई मर्कज़ का उद्घाटन किया जाएगा।इस सिलाई तालीमी मर्कज़ के माध्यम से महिलाओं को सिलाई का हुनर सिखाकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की पूरी कोशिश की जाएगी। इस मर्कज़ को चलाने की ज़िम्मेदारी दो महिलाओं ने ली है, जिन्होंने सिलाई का डिप्लोमा किया है। उन्होंने लोगों से गुज़ारिश की हैं कि इस ईद में कपड़े सिलाई मर्कज़ में सिलवाकर उन महिलाओं का साथ दें ।
Related Articles
आगामी 17 सितम्बर को भगवान विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की तैयारी पूरी
September 15, 2025
साहब एजेंट नेंमेरा पैसा खा लिया, लोन नहीं जमा किया
December 23, 2025
Check Also
Close


